गिरिडीह। भाकपा माओवादी संगठन से निकाले जाने के बाद गिरिडीह व धनबाद के कुख्यात व इनामी सब जोनल कमांडर माओवादी कमांडर नुनूचंद महतो ने पुलिस के समक्ष संरेडर कर दिया। पांच लाख के इस इनामी सब जोनल कमांडर के पीरटांड थाना में सरेंडर करने से ही दोनों जिलें की पुलिस ने राहत की सास ली है।
शनिवार को एएसपी गुलशन तिर्की ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच लाख के सब जोनल कमांडर के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की है। शुक्रवार की दोपहर को इस इनामी नक्सली ने पीरटांड थाना में नाटकीय तरीके से आत्मसमर्पण किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर का नुनूचंद सीधे पीरटांड थाना पहुंचा और बिना किसी को कुछ बताएं थाना प्रभारी के चैंबर घुस गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीरटांड के इस सब जोनल कमांडर नुनूचंद को आत्मसमर्पण कराने में इसके कुछ साथियों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया। इसके साथियों ने ही जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और संरेडर कराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके संरेडर करने से पहले पीरटांड थाना पुलिस को एक पुलिस अधिकारी का ही काॅल आया। इसके बाद यह सीधा थाना पहुंच कर थाना प्रभारी के चैंबर घुस गया। इसके आत्मसमर्पण के बाद शनिवार को पुलिस ने पता लगाया, जिसमें गिरिडीह और धनबाद में इसके खिलाफ 55 से नक्सली केस दर्ज है। हालांकि इसके खिलाफ दोनों जिलों में कई और केस दर्ज हैं।
दोनों जिलों के प्रमुख नक्सली घटनाओं में साल 2017 में मधुबन के पारसनाथ पहाड़ में ढोलकट्टा में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में यह शामिल था। इसी मुठभेड़ में डाॅली मजदूर मोती लाल बाॅस्के की मौत भी पुलिस के गोली लगने से हुई थी। दूसरी घटना साल 2016 में पीरटांड के जीतकुंडी में हुई थी, जिसमें सर्च ऑपरेशन के दौरान लैंड मांइस के विस्फोटक किए जाने से सुरक्षा बल के कुछ जवान जख्मी हुए थे। वैसे पिछले एक दशक में पीरटांड व इसके आसपास के इलाके में जितनी नक्सली घटनाएं हुई। उन सबों में नुनूचंद महतो का ही नाम आया करता था।
जानकारी के अनुसार संगठन के ही किसी महिला माओवादी से छेड़छाड़ के आरोप में नुनूचंद महतो को साल 2018 में नक्सली संगठन से निकाल दिया गया था। लेकिन यह खुद को साल 2009 में नक्सली संगठन जोड़ा था। 2018 में संगठन से निकाले जाने के बाद यह दोनों जिलों में आता-जाता रहा। लेकिन संगठन द्वारा हत्या किए जाने के डर से इसने तीन साल बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वैसे इसके कोरोना के लक्षण मौजूद होने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस पहले इसका कोरोना जांच कराएगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now