रांची: गायत्री नगर तिलता हनुमान मंदिर समिति द्वारा कार्यकर्ता परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के नव नियुक्त प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक, मनोज सिंह एवं प्रांत सह संयोजक नेहा शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के उत्तर-पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र के संगठक मंत्री डॉ सुमन ने समाज को जागृत, संगठित, सक्रिय कर सुरक्षित करने का आह्वान किया। सुमन कुमार ने कहा कि पुराना नींव, नया निर्माण होना चाहिए। मंच संचालन ब्रजेश द्वारा किया गया।
मौके पर उपस्थित विकास भारती से सुधांशु अंकित, सौरभ यादव, डॉ एसएन मिश्रा, परमानंद मिश्रा, डॉ गणपति, नाई समाज अध्यक्ष धीरज ठाकुर, डॉ बी के शर्मा, डा, शुभम कुमार, वासुदेव महतो, सिकंदर साब, शिवचरण कुशवाहा, महादेव टंगरा मंदिर अध्यक्ष, रमेश मेहता महादेव तंदूर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष, रूपलाल महतो , राजेश कुमार, भरत शर्मा, कुंदन शर्मा, सुनील सिंह राष्ट्र सेवा फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डीएन सिंह रामप्यारी बाल आश्रम संस्थापक, वीरेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, गजेंद्र सिंह, रजनीकांत सिंह, मनोहर राय, मिथिलेश दुबे, मनोज तिवारी, राकेश पाठक रविंद्र महत्व नवल मंडल, गायत्री देवी, पायल कुमारी, देवी सागर प्रसाद, रवि रंजन, रामप्यारे पाल, लव कुश शर्मा, प्रिंस दुबे, भीष्म नारायण सिंह, राजू पंडित, विनय कुमार राय, धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।