रांची: निवेदिता नयन हत्याकांड के आरोपित अंकित कुमार उर्फ अंकीत अहीर ने शनिवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र कोकर के अयोध्यापुरी स्थित एक घर में फेसबुक पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। अंकित ने जिस पिस्टल से निवेदिता उर्फ खुशी को गोली मारी थी, उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली। अंकित कुमार अरगोड़ा में किराए का मकान लेकर रहता है। अंकित और निवेदिता के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर अंकित ने शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के नवादा सहित कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





