धनबाद। एक ओर जहां सरकार ट्रैफिक नियमों के लिए लोगों को जागरुक करने और उसके पालन के लिए भारी जुर्माना वसूल रही है। वहीं सड़क सुरक्षा अधिनियम को ताक पर रख, बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने की वजह से शुक्रवार की सुबह विकास कुमार मालाकार की मौत हो गयी। विकास झारुडीह निवासी था। जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर के निकट जिओ कंपनी का फाइबर ऑप्टिकल जमीन पर पड़ा हुआ था। इसी बीच तेज गति से बाइक चलाकर आता हुआ युवक तार की चपेट में आ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आयी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



