गुमला । बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोंगा गांव में एक 60 वर्षीय बृद्धा की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। शुक्रवार अहले सुबह लोंगा गांव स्थित बाजार टॉड में ग्रामीणों को एक शव दिखा, जिसके सर को एक भारी पत्थर से कुचला गया था। शव की पहचान हरिजन टोली निवासी झालो देवी के रूप में हुई है । इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार,थाना प्रभारी अनिल लिंडा सदल बल घटनास्थल पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों के अनुसार झालो देवी घर पर अकेली रहती थी । उसके बाल बच्चे नहीं हैं। उसके पति लोथे राम की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है । पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच करेगी ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



