मुख्यमंत्री ने गरीबों पर भार कम करने का किया आग्रह
रांची। नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने रांची में 1,008 लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड समेत देशभर के गरीबों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि इस परियोजना के तहत केंद्रांश की राशि थोड़ी बढ़ा दी जाती है, तो झारखंड जैसे गरीब प्रदेश के मजदूर और कम आय वर्ग वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मजदूर तबके के लोग अधिक वास करते है, ऐसे में उनपर आर्थिक बोझ कैसे कम हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार को चिंतन करने की जरुरत है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





