रांची। बीएसएफ के जवान मनजीत कुमार जो बासुकीनाथ के रहने वाले थे, जम्मू-कश्मीर के उरी में शहीद हो गए। रविवार को मनजीत कुमार का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा, जहां कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान मंत्री श्री बादल ने कहा कि मनजीत कुमार कर्तव्य के प्रति कर्मठ जवान थे। श्री पत्रलेख ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि मनजीत कुमार को राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से मदद की जाए और एक आश्रित को नौकरी भी राज्य सरकार दे। बताते चलें कि श्रु पत्रलेख शहीद मनजीत कुमार के पार्थिव शरीर के साथ उनके पैतृक गांव जरमुंडी के लिए निकले। उन्होंने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



