खूंटी, 03 अक्टूबर।
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत तोरपा पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तोरपा के कर्रा रोड से आरोपित रनिया निवासी कमलेश दास को पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई में एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी व थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया युवक रनिया में बाइक मरम्मत का काम करता है। पुलिस ने बताया कि कमलेश रनिया से लेकर तोरपा, खूंटी के हुटार तक गांजा की सप्लाई करता है। इस सप्लायर की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी, लेकिन इसे गांजा के साथ पकड़ना एक चुनौती थी। पिछले कई सप्ताह से रेकी करते हुए पुलिस ने आखिरकार शुक्रवार शाम कमलेष दास को उसके अल्टो कार में एक किलो से ज्यादा मात्रा में गांजा के साथ धर दबोचा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



