बरही। एनएस डाक-बंगला बरही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश के निर्देशानुसार किया गया था। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल रजा की अध्यक्षता में की गई। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरही विधानसभा विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव सहित बरही प्रखंड के कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण व पंचायत वार अध्यक्षगण सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर विधानसभा विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ असंवैधानिक रवैया अपना रही है। अपने हक की लड़ाई किसान लड़ रहें हैं तो केन्द्र की सरकार कुचलने की साजिश रच रही है। लोकतंत्र में अपना बात रखने का सबको अधिकार है। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। नए कृषि कानूनों से किसानों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए कृषि कानूनों को बनाकर इसे संसद में पास करा लिया। किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन अंत तक जारी रहेगा।
मौके पर अमित जायसवाल, सुनील कुमार साहू, प्रमोद सिंह, देवनंदन यादव, टिंकू केसरी, तौकीर रजा उदय यादव, प्रयाग प्रसाद, फिरतोष खान, नरेश सिंह, प्रकाश यादव, राकेश कुमार रजक, मो जलील उद्दीन, गोविंद भगत, दिनेश रविदास, सतीश निषाद, अनुज निषाद, रुस्तम, समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now