खूँटी। भारत सरकार द्वारा किसानों के आय को दो गुनी करने को लेकर योजनाओं के साथ – साथ वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत कोर्टेवा एग्रीसाइंश पायोनियर बीज कम्पनी द्वारा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड क्षेत्र के रेगरे गारी, लरता सोनमेर घुनसुली, दिवरी, कॉटी आदि गांव के किसानों के साथ खेत जा कर धान की खड़ी फसलों में लगने वाली किट एवं फंगल से संबंधित बीमारियों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। मौके पर क्षेत्रीय एमडीआर संदीप नाग एवं प्रबुद्ध किसान उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





