कोलकाता। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर, कालियागंज और करीमपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह से ही जारी है।

पहले एक घंटे में चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक तीनों में से दो विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। खड़गपुर सदर जहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष विधायक थे और उनके सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव हुआ है। वहां से भाजपा उम्मीदवार प्रेमचंद झा 7676 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह से कालियागंज विधानसभा सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार 10343 वोटों से आगे हैं। करीमपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विमल इंदु सिंह रॉय 8406 वोट से आगे हैं। यह पहले राउंड की गिनती है। 9:30 बजे चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।



Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now