कटकमसांडी (हजारीबाग)। श्रमदान कर पबरावासियों द्वारा मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम के नेतृत्व में पेलावल से पबरा चौक तक करीब तीन किमी. जर्जर सड़क का मरम्मति कराया गया। यह सड़क वर्षों से जगह जगह उबड़ खाबड़ व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। इस सड़क से रोज पबरा सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का रोज आना जाना होता था। ग्रामीणों द्वारा सड़क के पुर्नुद्धार के लिए लगातार जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी। जिला प्रशासन के उदासीनता से आहत होकर सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कोड़ी कुदाल लेकर वह ट्रैक्टर से मिट्टी मोरम व बोल्डर मंगवाकर सड़क में पड़े बड़े बड़े गड्ढों को भरवाया। ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क मरम्मति किए जाने को लेकर राहगीरों में खुशी देखी गई। साथ ही लोगों ने पबरावासियों के इस सराहनीय कार्य का भूरि भूरि प्रशंसा भी की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





