पूर्वी चंपारण। धज्जी उड़ाते शराब की बोतल के साथ डांस करते एक पैक्स अध्यक्ष का वीडियो तेजी वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद जांचोपरांत पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष और एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े : कर्ज ने ली 7 जिंदगियां, कार में परिवार का सामूहिक सुसाइड
मामला पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजिअरवा गांव की है। जहां पैक्स अध्यक्ष और होमगार्ड जवान बंद कमरे में शराब की बोतलों के साथ डांस करते नजर आर रहे हैं। वही शराब पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए आरोपी पैक्स अध्यक्ष लालबाबू यादव और होमगार्ड जवान रविंद्र पासवान को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो की गिरफ्तारी के बाद उनकी जांच भी कराई जिसमे दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।