निरसा। नये साल के पहले दिन ही निरसा खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग,6–7 राउंड गोली से दहशत, पुलिस जाँच में जुटी। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के कालीमाटी में रहने वाले निरंजन चौहान की हैl जब उसने अपने उधार के पैसे 15 हजार रुपया मांगने के लिए धनिया उर्फ राजकुमार सिंह से कहा तो नशे की धूत राजकुमार सिंह उर्फ़ धनिया ने अपने सहयोगी महत्ता डीह कॉलोनी निवासी युवराज सिंह को फोन कर बुलाया इसके बाद आरोपी युवराज सिंह हाथ में पिस्टल लिए लगातार फायरिंग करते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ा l
यह भी पढ़े : खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को मिलेगा सम्मान: मुख्यमंत्री
इसके बाद वहां से अफरा तफरी मच गई हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है पर 6 से 7 राउंड चली गोलियों की ताड़ाहत से पूरा पंचायत सन्न रह गया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़ित निरंजन चौहान ने इसकी सूचना निरसा थाना को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार अपने दलबल के साथ एवं निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत माणिक बाखला भी घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर छापेमारी कर दो लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी l इस तरह की बड़ी घटना उस पंचायत के लिए पहली घटना है जहां खुलेआम दिन के उजाले में गोलियां चलती रही पुलिस को घटनास्थल से 6 खोके भी बरामद किया गया l




