बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकीं देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक और वेब सीरीज में नजर आयेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब’ द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित होगी। फिल्म का नाम भी ‘द व्हाइट टाइगर ‘रखा गया हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव भी होंगे।इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा और उनके मित्र मुकुल देवड़ा मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। ‘द व्हाइट टाइगर’ के निर्देशक रामिन बहरानी होंगे । फिल्म अभिनेता राजकुमार राव इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामिन के साथ काम करने को लेकर तथा नेटफ्लिक्स के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ को परदे पर जीवंत करने का हिस्सा बनने को लेकर काफी काफी उत्साहित हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने इस डिजिटल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रियंका ने अरविन्द अडिगा की इस किताब को जब से पढ़ा है,तब से वह इस कहानी को परदे पर लाने के लिए उत्सुक हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग भारत में साल के अंत तक शुरू होंगी। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पहली बार एक साथ काम करेंगे। नेटफ्लिक्स के साथ प्रियंका चोपड़ा का यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले प्रियंका ने नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज़ ‘ साइन की थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now