बरकट्ठा प्रतिनिधि। दिवाली और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के आयोजन को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कृतिबाला लकड़ा और संचालन थानाप्रभारी विक्रम कुमार ने की। बैठक में सीओ श्रीकांत लाल मांझी, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने दिवाली पर पटाखे छोड़ने में सावधानी और छठ पूजा को लेकर नदी, घाट में सुरक्षा पर चर्चा की।
बैठक में केदार साव, दर्शन सोनी, प्रदीप मंडल, दशरथ यादव, मो खलील अंसारी, महेंद्र प्रसाद, भोला राम, दिनेश्वर महतो, टिंकू प्रसाद, महेश मंडल, रीतलाल प्रसाद, अशोक गुप्ता, इस्राइल अंसारी, काशी यादव, सतीश सिंह, यमुना साव, इंद्रदेव यादव, जीवन यादव, रामेश्वर यादव समेत आदि लोग मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now