TamilNadu| राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर PM Modi तमिलनाडु(Tamil Nadu) के दौरे पर हैं। रविवार को PM ने धनुषकोडि में कोदंडारामस्वामी(Kothandaramaswami) मंदिर में दर्शन के बाद पूजा अर्चना की, बता दें कि, यह मंदिर कोदंडाराम स्वामी को समर्पित है। PM इससे पहले सुबह के 10:15 बजे, धनुषकोडि के पास अरिचल मुनाई पहुंचे। यहां कि मान्यता यह है कि, यहीं पर राम सेतु(Ram Setu) का निर्माण हुआ था, यहीं पर विभीषण और श्रीराम कि मुलाकात पहली बार यहीं हुई थी। कुछ किवदंतियां यह भी कहती हैं, यही श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक भी किया था। वहीं, PM Modi एक दिन पहले भी तमिलनाडु(Tamil Nadu) के तिरुचिरापल्ली(Tiruchirappalli) के श्रीरंगम में रंगनाथस्वामी मंदिर गए थे।
सूत्रों के मुताबिक PM Modi यहां से दिल्ली रवाना होंगे। उसके बाद 22 जनवरी की सुबह 10.30 बजे Ayodhya के Maharishi Valmiki International Airport उतरेंगे। सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचेगे। जहां वह 3 घंटे रुकेंगे।
यह भी बता दें कि, PM Modi ने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज जारी किया था। जिसमें उन्होंने ऑडियो मैसेज में कहा था कि, वह 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। इस अनुष्ठान के तहत उन्होंने दक्षिण भारत में भगवान राम से जुड़े कई मंदिरों के दर्शन किए।