रेवाड़ी: एक बार फिर PM मोदी कांग्रेस पर बरसे हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस हरियाणा में भी वही हाल है। आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। यह लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं।
PM मोदी ने कहा कि, कांग्रेस(congress) के पुराने नेता एक-एक कर इनकी सरकार छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने साथ आने का वादा किया था वह भी भाग रहे हैं। इनके पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां इनकी सरकार हैं, वहां अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कत आ रही हैं। यह सोचती है सत्ता में रहना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से यह गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से साजिश हो रही हैं।
PM ने कहा कि, जितना इनकी सरकार साजिश करती है, उतना ही जनता मुझे मजबूत करती और आशीर्वाद देती है। इस बार मेरे खिलाफ सारे मोर्चें खोल दिए हैं, लेकिन मेरे लिए माताएं बहनें ढाल बनकर खड़ी है तो संकट से पार निकल आते हैं।
PM Modi ने हरियाणा की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा कि, आपके आशीर्वाद से 10 सालों में भारत 11वें नंबर से 5वें नंबर की आर्थिक महाशक्ति बना। अब आने वाले सालों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। मेरे भाइयों और बहनों भारत को विकसित बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरूरी है। राज्य तभी विकसित होगा जब आधुनिक सड़कें बनेंगी, अच्छे और बड़े अस्पताल बनेंगे, रेलवे का आधुनिक रेलवे नेटवर्क होगा। थोडी़ देर पहले ही मुझे ऐसे ही अनेक कामों से जुड़ी लगभग 10 हजार करोड़ से जुड़ी परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है। इसमें रेवाड़ी एम्स है।