बरकट्ठा। बरकट्ठा पुलिस ने बड़ी कामयाबी प्राप्त करते हुए हत्या के आरोपी की शिनाख्त कर हिरासत भेजने में सफलता पाई है ।लगभग सवा माह पूर्व बरकट्ठा थाना अंतर्गत डूमरडीहा जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरकट्ठा पुलिस ने बरामद किया था। इस संबंध में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 248/ 21 दिनांक 18 /10/21 के अंतर्गत कांड अंकित किया गया था ।कांड अंकित होने के उपरांत बरकट्ठा पुलिस के अनुसंधान व तत्परता से मृतक महिला का मोबाइल घटनास्थल के पास ही खोजबीन करने के दौरान बरामद हुआ था तथा बरामद किए गए मोबाइल से मृतका की पहचान कर कांड का उद्भेदन किया गया। कांड में हत्या के आरोपी चंद्र पासवान उर्फ राजेश उर्फ सावंत ,पिता स्वर्गीय वासुदेव पासवान ,ग्राम फतेहा, थाना बछवाडा,जिला बेगूसराय, बिहार को उसके हजारीबाग स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया । पकड़ाए अभियुक्त की निशानदेही पर मृतिका अनिशा कुमारी, पालतूहाता,जिला सिवान,बिहार का हैंडबैग जिसमें मृतका एवं उसके बच्चों के सामान को बरामद किया गया । घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बरकट्ठा थाना एसआई विक्रम कुमार ने बताया कि चंद्र पासवान और अनिशा कुमारी हजारीबाग में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





