रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) – 2024 बैच के परीक्ष्यमान (प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला) अधिकारी अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू एवं साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार भेंट की।
यह भी पढ़े : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री सोरेन को अपनी पुस्तक “शिक्षा, समाज और राजनीति” की भेंट
मुलाकात के दौरान इन प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि 77वीं आरआर बैच के ये तीनों परीक्ष्यमान आईपीएस अधिकारी 23 नवंबर 2025 को झारखंड कैडर में योगदान दे चुके हैं।




