रांची। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार सुबह जेलों में छापेमारी की गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। सिटी एसपी सौरभ, सदर एसडीओ समीरा एस के साथ कई थाना प्रभारी और 50 से अधिक जवानों ने एक साथ जेल में तलाशी अभियान चलाया। जेल से किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। यह कार्रवाई सुबह 4:30 बजे शुरू हुई। लगभग दो घंटे तक जेल के सभी वार्डों का जांच किया गया। इसके अलावा गिरिडीह जेल, हज़ारीबाग जेल और जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल और चाईबासा मंडल कारा में भी छापेमारी की गयी। लगभग 2 से 3 घंटे तक छापेमारी की गयी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से प्रशासन को कुछ खास सामान तो नहीं मिला। लेकिन, घाघीडीह जेल से कई सारे नशे के सामान और आपत्तिजनक समान मिलने की सूचना है। वहीं, गिरिडीह जेल से पुलिस को मोबाइल, कैची समेत अन्य सामान मिला है। पूर्व पार्षद शिवम आजाद के वार्ड से दो मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि सुबह में जब एसडीएम और एसडीपीओ की टीम कारा पहुंची तो लगभग 20 मिनट तक मुख्य द्वार खोला नहीं गया। इस दौरान हर सेल की जांच की गई। छापेमारी से जेल में हड़कम्प मच गया। कैदियों को कहीं भी निकलने नहीं दिया गया और लगातार वहां जांच की गई। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को भी वहां ले जाया गया था और हरेक सेल की जांच की गई। पुलिस छावनी में जेल को तब्दील कर दिया गया। हालांकि, जेल के सारे प्रशासनिक अधिकारी को छापामारी की जानकारी उस समय हुई जब पूरी टीम अंदर चली गई थी। छापेमारी पूरी तरह से गुप्त तरीके से की गई। चाईबासा मंडल कारा से कोई भी सामान बरामद नहीं किया गया है। छापेमारी में एसडीओ और एसडीपीओ सदर चाईबासा के अलावा अन्य जवान शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now