जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगले साल जनवरी से अप्रैल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाओं में प्रदेश की लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि 17 में से महज 6 भर्ती परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है, जबकि 11 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का प्रस्तावित महीना बताया गया है।
ये भी पढ़ें : – अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने यूएस आर्मी के अधिकारियों की टीम पहुंची जयपुर
सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 अगले साल 21 जनवरी 2024, संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा 2023 तीन फरवरी 2024 (मॉर्निंग), संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा 2023 तीन फरवरी 2024 (इवनिंग), कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 चार फरवरी 2024, कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2023 ग्यारह फरवरी 2024, संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 तीन मार्च 2024, पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल 2024, सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-तृतीय (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल, कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल में आयोजित होगी।
ये भी पढ़ें : – बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को दिया जाएगा राहत का विशेष पैकेज: मुख्यमंत्री
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी करने की मांग को लेकर युवा पिछले लंबे वक्त से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेशभर में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की जा रही थी। इस दौरान अगस्त में दो बार फर्जी कैलेंडर भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ था। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। हालांकि, अब बोर्ड की ओर से अधिकृत कैलेंडर जारी कर दिया गया है।