रांची। नगर निगम 150 लोगों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करेगा। निगम की ओर डिफाल्टरों की सूची जारी की गयी है। जानकारी के अनुसार 2015 से 2020 तक कुछ लाभुकों की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि मिलने के बाद भी उसके अनुरूप काम नहीं किया है। निगम ने कहा है कि जिन लाभुकों ने मिली राशि के अनुरूप काम नहीं किया है, वे जल्द से जल्द काम करवा कर निगम को लिखित जानकारी दें। नहीं तो नगर निगम उन पर सर्टिफिकेट केस करेगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





