रांची। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि महिलाओं व किशोरियों की सुविधा के लिए महिला हेल्पलाईन नम्बर 8987790699, 9905936490 जारी किया गया है। इस नंबर पर काॅल आते हीं पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुंचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा। एसएसपी ने महिलाओं से अपील की है कि किसी प्रकार कोई समस्या हो तो रांची पुलिस से करें। वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर तंग करना, स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से लड़कों द्वारा घूरना,पीछा करना के मामलों को लेकर नम्बर पर कॉल करें। ऐसे में निर्भीक होकर दिये गये नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यथासंभव आपकी गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी।म हिला हेल्पलाइन नम्बर की इन्चार्ज महिला पुलिस इंस्पेक्टर ममता होगीं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



