रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल नेे मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट- 2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर इस बार 300 वर्षों बाद बन रहा विशेष संयोग : चेतन पांडेय
इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह – सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह के साथ कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार शामिल थे।



