रांची। रांची सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एक साथ तीन बड़ी सफलताएं दर्ज की हैं। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में रांची जिले को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
यह भी पढ़े : एक कौम, एक वतन और एक संविधान में विश्वास रखते वालों को एकजुट करने की जरूरत : डॉ. इंद्रेश कुमार
यह सम्मान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शनिवार को प्रदान किया। डीआरसीएचओ डॉ. असीम कुमार मांझी और जिला डाटा समन्वयक संजय तिवारी ने सम्मान ग्रहण किया।
सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि टीमवर्क, समर्पण और निरंतर प्रयासों के कारण यह सफलता संभव हो पाई। उन्होंने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और सदर अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान मेजर सर्जरी, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) स्क्रीनिंग और समग्र रूप से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया है।




