रांची। रांची की बेटी की दहेज के लिए गया में हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। विवाहिता के शव और हत्या के आरोपी पति को परिजन रांची ले आये हैं। मृतका के भाई के मुताबिक उसकी बहन की दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर है। मृतका के भाई मनोज साहू ने बताया कि उसकी बहन रिंकी का विवाह गया के बाराचट्टी में हुआ था। रिंकी के पति रवि साहू व ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। इस सूचना पर वह रांची से गया पहुंचे तो बहन का शव पड़ा हुआ था। शव के साथ आरोपी पति रवि साहू को भी पकड़कर परिजन रांची ले आये और सुखदेवनगर थाने के हवाले कर दिया। सुखदेवनगर थानेदार संजय कुमार ने बताया कि पूर मामले की जांच की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



