रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार कांके रोड रांची मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के नये एसएसपी राकेश रंजन ने मुलाकात की। इसके अलावा सीएम से सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने भी मुलाकात की। सीएम से यह एसएसपी की शिष्टाचार भेंट थी। इससे पहले राकेश रंजन की पोस्टिंग चाईबासा एसपी के तौर पर थी।
यह भी पढ़े : रांची के कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स सहित नौ ठिकानों पर ईडी का छापा
बता दें कि बीते 19 सितंबर को सरकार ने राज्य के कई आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया था। जिसके बाद राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी बनाए गए।



