खूँटी (स्वदेश टुडे)। नपं क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय स्थित आदर्श विद्यालय के सभागार में खूंटी प्रखंड एवं मुरहू प्रखण्ड के दिव्यांग बच्चों हेतु जांच शिविर, उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलिम्को भुनेश्वर के डॉ दीपक कुमार जेना एवं डॉ निवेदिता प्रुष्टि के द्वारा खूंटी एवं मुरहू प्रखंड के दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस शिविर में खूंटी प्रखंड के 46 दिव्यांग बच्चों का निबंधन एवं जांच किया गया जिसमें से 31 बच्चों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया। मुरहू प्रखंड से 31 दिव्यांग बच्चों का निबंधन किया गया। जिसमें से 29 बच्चों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020 21 में जो बच्चे चिन्हित हुए थे उन बच्चों के बीच उपकरण वितरण किया गया। खूंटी प्रखंड के कुल 31 एवं मुरहू प्रखंड के 14 बच्चों के बीच ट्राई साइकिल व्हीलचेयर मानसिक मंदता कीट एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। बच्चे उपकरण पाकर काफी खुश नजर आए। वित्तीय वर्ष 2021-22 के चिन्हित दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण वितरण बाद में किया जाएगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय जायसवाल द्वारा अपने संबोधन में उपकरण प्राप्त करने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया तथा बच्चों पर विशेष ध्यान देने, बच्चों को समझने तथा उन्हें ज्यादा समय देने की बात कही गई। दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि में कम नहीं है उन्हें सिर्फ प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुरहू प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी खूंटी संकुल साधन सेवी अजीत मिश्रा, कार्तिक राम, राजीव रंजन, पुष्पा कुमारी, रिसोर्स शिक्षिका श्रीमती रूपम कुमारी, चैताली पाठक, मैडलिन सटीफा, बिंदु सिंह एवं झूमा सरकार का विशेष योगदान रहा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now