गिरिडीह। जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ से बंधन बैंक कर्मी रवि कुमार गुप्ता से हुई लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से लूट की रकम के साथ एक मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया है। डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया और छापेमारी करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में पिपराटांड़ निवासी जुम्मन अंसारी उर्फ मुस्तकीम, कोलड़िहा निवासी मो लालू, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज का रहने वाला अमित तिवारी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगीटांड निवासी इबरार अंसारी शामिल है। बताया गया कि सभी अपराधी बैंक कर्मी के क्षेत्र भ्रमण कर महिला ग्रुप से पैसा कलेक्शन की जानकारी गुप्त रूप से इकट्ठा करते हैं और सुनसान जगह पर कलेक्शन एजेंट के आने पर लूट की घटना को अंजाम देते हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





