खूँटी। नगर पंचायत अंतर्गत विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के द्वारा स्थानीय नगर भवन में विश्व मजदूर दिवस का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार की उपस्थिति में महिला सफाई कर्मियों के द्वारा कोरोना वारियर के रुप में कार्य कर रहे भाइयों में कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान नपं कार्यपालक ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि महामारी में कर्मी हमेशा तत्पर रहे हैं और अपने कर्तव्यों का पालन करने में तटस्थ हैं।
इस दौरान नपं कार्यालय के अधिकारी कर्मी और कोरोना फाईटर्स के रूप में कार्य कर रहे राजेश महतो, जुबैदा खातुन आदि अनेक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।



