जमशेदपुर। सोनारी थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार में सैलून संचालक का शव उसकी ही दुकान से बरामद की गई। शव पंखे से फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सैलून संचालक के भाई के अनुसार, लॉकडाउन में सैलून बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी और वो काफी परेशान रहता था। युवक की पहचान श्याम ठाकुर के रूप में की गई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





