पटना। भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने जातीय जनगणना के निर्णय का समर्थन करते हुए इसे समान अवसर देने की दिशा में ठोस कदम बताया है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बाद आए ठोस आंकड़ों से आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से जुड़ी नीतियां प्रभावी तरीके से लागू हो सकेंगी। इससे हाशिये पर खड़े वर्गों को ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। अब तक जो योजनाएं अनुमान के आधार पर बनती थीं, उन्हें अब आंकड़ों के जरिये संशोधित किया जा सकेगा। डॉ. चौरसिया ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सात दशकों तक जिस मामले को उलझाए रखा, उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में समाधान कर दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


