बड़कागांव। प्रखंड़ के तलसवार पंचायत अंतर्गत पलांडू गांव में तेज हवा व बारिश से पुआल का मचान गिरने के कारण किसान मनोज करमाली के एक मवेशी की मौत हो गई। वही एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मवेशी की मौत हो जाने से पीड़ित किसान के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया शुक्ला तुरी ने आपदा राहत कोष से किसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि किसान पूर्व की तरह अपना खेती बारी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सके।



