रांची। झारखंड में 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए, वहीं इस दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 1 सितंबर से राज्य में कोरोना गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए मॉल और अन्य दुकानें खोली गयी थी लेकिन शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं मिली थी। वहीं कोरोना की रफ़्तार पर समीक्षा करने के बाद केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने की बात कही थी लेकिन इसपर फिर से रोक लगा दी गयी है। अब राज्य भर में 30 सितंबर तक कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा। सरकार ने कोरोना काल में मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लेगी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



