मुंबई। पालघर के वसई में स्थित एक हॉल में पहली पत्नी शादी के मंडप में पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शादी रोकनी पड़ी। कंचन सिंह नामक युवती की शादी 2012 में विरार के रहने वाले अर्जुन सिंह ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही अर्जुन व उसके परिवार वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसके बाद कंचन घर छोड़कर मायके में रहने लगी। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने अर्जुन को हर महीने कंचन को गुजारा भत्ता देने को कहा था। इसी बीच अर्जुन दूसरी शादी करने लगा। खबर मिलते ही पहली पत्नी ने मंडप में पहुँचकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शादी को रोक दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



