कटकमसांडी (हजारीबाग)। अखिल भारतीय किसान समिति के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार दास ने आयोजित एक समारोह में खुटरा निवासी शरीफुल्लाह उर्फ गुड्डू को बतौर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर समिति के जिला महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष श्री दास ने नवमनोनीत अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर हौसला अफजाई किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि नवमनोनीत अध्यक्ष कृषि क्षेत्र व किसानों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को कृषि योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई। मौके पर अध्यक्ष शरीफुल्लाह उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिस उम्मीद से जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री ने विश्वास जताकर हमें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। उस पर हम क्या उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और कृषकों के हितार्थ कार्य करेंगे। इस अवसर पर समिति के संरक्षक व सूत्रधार देवधारी प्रसाद मेहता, मो. मोकिम, मो. फिरोज, मो. साबिर, मो. साकिब, मो. अहमद, मो. समीर, मो. वासिद, मो. शम्मी, अब्दुल मल्लिक, सईदुल्लाह, सहदेव ठाकुर, उबेर, माज़, तिकुल भुईयां सहित दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now