खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र के महादेव मंडा परिसर में मोटिया मजदूर संघ ने बैठक कर संगठन निर्माण कर विश्व गरीब दिवस मनाया। साथ ही , समिति निर्माण कर संगठन के सदस्यों द्वारा कांग्रेस सचिव व मोमिन कांफ्रेंस के सयुम अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
साथ ही, शयुम अंसारी की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया। उनकी अध्यक्षता में 21 सदस्यीय कमेटी का विस्तार भी किया गया। इसी क्रम में कमिटी के नव मनोनित अध्यक्ष ने कहा कि गरीब पर मत हँसना साहब कहीं उपर वाले ने सुन लिया तो कटोरा बदलने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि मोटिया मजदूरों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों में गोपाल महतो, अरविंद राम, अनिल चौधरी, सिकंदर नायक, पवन महतो, श्याम गोप, ननका मुण्डा, बजरंग महतो, जीदन पूतीॅ, मुन्ना महतो, सोमारी मूंडू, सुनीता मूंडू , पूनम कूमारी, मंगल महतो एवं सैकड़ों की संख्या मे मोटीया मजदूर किसान उपस्थित रहे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now