बरही। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह और जन जागरण को लेकर रथ यात्रा बेन्दगी पंचायत का भ्रमण किया गया। रथ यात्रा श्री राम मंदिर निर्माण अभियान और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अभियान प्रखंड पालक गुरुदेव गुप्ता, अभियान प्रमुख नंदकिशोर, अभियान सह प्रमुख रंजीत चन्द्रवंशी, बजरंग दल संयोजक प्रदीप चन्द्रवंशी, पंचायत पालक संजय राणा, पंचायत अभियान प्रमुख कपिलदेव प्रसाद, पंचायत सह अभियान प्रमुख रघुनंदन यादव, पंचायत कोश प्रमुख राजेन्द्र साव की उपस्थिति में रथ यात्रा शुरू हुई। रथ यात्रा की शुरुआत कोइली से किया गया। जहां बेन्दगी होते हुए, उज्जैना और पोड़ैया समेत पूरे पंचायत में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान रथ देखने व भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंग बली की पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। राम भक्तों में रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राम भक्त रथ में विराजमान भगवान राम की जीवन्त प्रतिमा देख काफी उत्साहित दिखे। राम भक्त राम मंदिर निर्माण को लेकर भारी संख्या में निधि समर्पण भी किया। इस कार्यक्रम में रविशंकर साहू, बिनोद यादव, राजेन्द्र साव, पंकज साव, राजदेव यादव, डॉ रामटहल साव, धर्मदेव साव, लखन साव, विष्णु साव, महेश यादव समेत हजारों महिला पुरुष राम भक्त यात्रा में शामिल हुए।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now