सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस ने बिहार के नालंदा में छापेमारी अभियान चलाकर गबन के 21लाख 50000 बरामद करने में सफलता हासिल की। लेकिन गबन के आरोपी कोहरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। यहां पर आपको बताते चलें कि हरियाणा राज्य के अस्थाई निवासी विकास कुमार का शिवालय कंस्ट्रक्शन सिमडेगा में कार्यरत है। शिवालय कंस्ट्रक्शन में ही कैसियर के पद पर रहे धर्मवीर कुमार नालंदा निवासी 24 लाख 26000 का गबन कर फरार हो गया था। इसको लेकर 19 जनवरी को सिमडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के नालंदा में छापामारी अभियान चलाकर गबन के 21 लाख 50000 बरामद कर लिया। लेकिन गबन का आरोपी धर्मवीर कुमार कुहासे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने सोमवार को कहा कि छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने 21 लाख 50000 बरामद की को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी बताया है।










