पलामू। करम पर्व के बाद करम डाली विसर्जन के दौरान पलामू जिले में अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में हुई, जहां करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में हुई। यहां करम डाली बहाने के दौरान 15 वर्षीय सिंपी कुमारी, पिता दिलीप पासवान, नदी में डूब गई। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। करम पर्व के दौरान हुई इन लगातार घटनाओं से मृतकों के परिवारों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।



