खूंटी। प्रखण्ड के सिलादोन, भंडरा, मारंगहादा, डाड़ीगुटू, लान्दुप, बारूडीह, तिलमा एवं तिरला पंचायत के लगभग 200 लोगों ने समाज कल्याण दिवस में भाग लिया | इस समाज कल्याण दिवस का आयोजन प्रखंड प्रशासन और प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया| इस कार्यक्रम में समाज कल्याण से जुड़े कार्यों जैसे राशन कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, के.सी.सी. के लिए लोगों ने आवेदन भरा और पहले से भरे हुए आवेदनों की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया| इस कार्यक्रम में पेंशन के 61 आवेदन, राशन के 67 आवेदन, जॉबकार्ड के 15 आवेदन जमा किये गए और इसके साथ वैसे 22 लोगों ने आवेदन दिया जिनका किसी कारणवश पेशन आना रुक गया था। उनके आवेदन में बताई गयी समस्यायों को तुरंत हल कर दिया गया| बी डी ओ युनिका शर्मा ने कल्याण से जुडी योजनायों के सम्बन्ध विस्तार से बताया और कहा की आप सभी लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो ब्लॉक कार्यालय आप की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है| बी डी ओ ने आश्वाशन दिया की जो भी आवेदन आये हैं उसे जल्द ही उसपर तत्काल प्रभाव से काम होगा | सी ओ मधुश्री मिश्रा ने राशन सम्बन्धी आ रही दिक्कतों को कैसे दूर किया जायेगा इसके बारे में बताया और टीकाकरण पर जोड़ देते हुए कहा की सभी लोगों को टिका लगवाना जरुरी है तभी कोरोना को हराया जा सकता है | उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की| ए. सी. अरबिंद कुमार ने भी योजनायों से सम्बंधित जानकारियां लोगों को दी। आत्मा के उपनिदेशक अमरेस कुमार ने खेती से सम्बंधित योजनायों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रुक्मिला देवी उपप्रमुख जितेन्द्र कश्यप ने बी. ए. ओ. देवरत्न कुमार, एवं संदीप कुमार एवं प्रदान संस्था के तरफ से फाल्गुनी, प्रीति बोरा , लेआ कुरियन, राजेन्द्र राम, यश ओंधिया, बिमल एवं सभी पंचायतों के पंचायत फैसिलिटेटर उपस्तिथ थे |
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now