खूँटी। जिले में क्राईम कंट्रोल को लेकर एसपी आशुतोष शेखर ने समाहरणालय स्थित एसपी ऑफिस सभागार में क्राइम कंट्रोल मीटिंग का आयोजन किया। इस पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में क्राईम को रोकने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अक्षरश: कलमबद्ध किया गया। इस दौरान जिले में पहली बार होने वाली जेपीएससी परीक्षा का सेंटर को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों सहित थाना प्रभारी को सतर्क होकर कार्य करने के निर्देश दिए। पहली बार जिले में जेपीएससी परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र में अफीम की खेती शुरू होने से पहले ही सतर्क होकर इस पर शिकंजा कसने के लिए विशेषकर निर्देशित किए। ताकि अफीम की खेती क्षेत्र में न हो सके। जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस निरीक्षक अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना ना हो इसके लिए भी क्षेत्र में सक्रियता पूर्वक सभी मुस्तैद रहें। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि तोरपा में हुए चार स्थानों पर एक्सीडेंट को लेकर चिंता व्यक्त किया। इसपर उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, तोरपा डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी, सभी थाना के थानेदार, व अन्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





