रांची। भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। दीपक प्रकाश ने खुद सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग विगत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आयें हैं । आग्रह होगा कि कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





