जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।
यह भी पढ़े : योगी सरकार की जीसीसी नीति में फॉर्च्यून 500 और एफडीआई पर विशेष फोकस
राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय और संगठन मंत्री रमेश यादव महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें अवकाश, नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा-तदर्थ कर्मचारियों के विनियमित किए जाने और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।
राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समय देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियो की यह मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनके अधिकारों और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।