रामगढ़। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ एसपी अजय कुमार ने एक चक्रव्यूह रचा। इस चक्रव्यूह में राहुल दुबे का गैंग पूरी तरह फंस गया है। एसपी की सूझबूझ की वजह से इस गैंग के गुर्गे हर जगह गिरफ्तार हो रहे हैं। सोमवार को एसपी अजय कुमार की ओर से रचे गए चक्रव्यूह में राहुल दुबे गैंग का शूटर सनी सिंह बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली ने उसे घायल कर दिया।
यह भी पढ़े : झारखंड इस्पात में 8 घंटे से जारी है वार्ता, धरने पर बैठे परिजन, नेताओं ने दिया समर्थन
एसपी अजय कुमार ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों को एक-47 जारी किया था।
एसपी ने अधिकारियों निर्देश दिया है कि अपराधी किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए। एसपी के इस निर्देश का पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली और बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने पालन किया।
एसपी अजय कुमार के निर्देश पर राहुल दुबे गैंग के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स हर दिन कहीं न कहीं गैंग के अपराधियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। शनिवार की रात में पतरातू में राहुल दुबे गैंग के साथ अपराधियों को पकड़ा गया था। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे।
इसके बाद भी पुलिस की सक्रियता कम नहीं हुई। 07 लोगों को जेल भेजने के बाद उस गिरोह के आतंक को खत्म करने के लिए पुलिस छापेमारी ही कर रही थी। पुलिस के अभियान से गैंग की कमर टूट गई है।
एसपी अजय कुमार ने अपराधियों से कहा है कि वे धमकी देना बंद करें। उनका सामना पुलिस के एके-47 से होगा। किसी भी सूरत पर अपराधियों के वर्चस्व को कायम नहीं होने दिया जाएगा।


