हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के जुलू पार्क के समीप किराया पर रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान टाटीझरिया निवासी रीना सोरेन के रूप में हुई है। सदर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने पर छात्रा अपने घर से वापस हजारीबाग जुलू पार्क स्थित अपार्टमेंट-106 में पढ़ाई करने के लिए आई थी। पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद वह इंटरमीडिएट के लिए एडमिशन लेना चाह रही थी। वह चार साल से हजारीबाग में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके चाचा सुरेश सोरेन ने संभावना जताते हुए बताया कि छात्रा की मां ने उसका मोबाइल ले लिया था। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह छात्रा का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर वह नहीं खोली। शक होने पर पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा खोलने पर लड़की फांसी पर झूली हुई थी। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



