जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती उपर टोला में एक घर पर अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, इस घटना में तीन घायल, एक का हाथ उड़ा। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों में भुवनेश्वर कुमार, विश्वनाथ और पटेल नामक युवक शामिल है, तीनों की उम्र 14 से 20 वर्ष बताई जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





