हजारीबाग। जमीन हमारा, कोयला हमारा, संसाधन हमारा, ऊपर से अपनी समान का पैसा भी चुकाए और कष्ट भी भुगतना भी हमे पड़े। हज़ारीबाग और आस पास बिजली कटौती को लेकर स्थानीय विधायक के हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन पर झामुमो नेत्री रुचि कुजुर ने कहा कि झारखंड, बंगाल और डीवीसी के बीच आपस में त्रिपक्षीय समझौता हुआ है जिसमें केन्द्र के आदेश पर डीवीसी द्वारा बिजली काटी जा रही है जो नियमाकुल नही है।डीवीसी पैसा भी काट रही हैं और बिजली भी। रुचि कुजुर ने कहा कि स्थानीय विधायक को जीएम ऑफिस के घेराव की जगह डीवीसी का घेराव करना चाहिए और साथ मे झारखंड के हक और अधिकार के जीएसटी का पैसा केंद्र से लाने की कोशिश करनी चाहिए जिससे बिजली का बकाया राशि का भुगतान किया जा सके और केंद्रीय उपक्रमों जो झारखंड में अवस्थित है राज्य के हिस्से का बकाया राशि का भुगतान केंद्र सरकार से करवाने की कोशिश करनी चाहिए ज़िससे झारखंड की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पाए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





