खूँटी । कर्रा थाना अंतर्गत भागलपुर जुलजुला के सरजुलम बगीचा के बरगद पेड़ पर शव झूलता हुआ देखे जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जो कि विगत वृहस्पतिवार को लगभग 25 वर्षीय युवक का शव एक बरगद के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी पर लटका हुआ मिला। शव की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के बड़ा चलगाई निवासी बंधना मिंज के 25 वर्षीय पुत्र सुरजन मिंज के रूप में की गई। लोगों ने देखा तो कर्रा थाने को जानकारी दिया। आखिर दूसरे गांव के एक बगीचे में पेड़ से लटकने की घटना को किसी ने नहीं देखी। कि आखिर वो कैसे और किस कारण से लटका। यह समाचार लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस ने इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। जिसपर पुलिस पड़ताल कर रही है। कर्रा पुलिस की उपस्थिति में झूलता हुआ शव को नीचे उतारा गया। और पुलिस ने पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now